NRI SANJH JALANDHAR (16 MAY)
पंजाब में मेरिटोरियस स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आज 16 मई से दूसरी काउंसिलिंग शुरू होगी। यह काउंसिलिंग प्रक्रिया दो दिन चलेगी। इसके लिए पूरे राज्य में सेंटर स्थापित किए गए हैं। वहीं, काउंसिलिंग में मेरिट के आधार पर 2400 के करीब स्टूडेंट्स को बुलाया गया है। पूरे राज्य में इन स्कूलों में 4600 सीटें हैं। मेरिटोरियस स्कूल तलवाड़ा, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली, पटियाला, संगरूर स्थापित हैं।
काउंसिलिंग में शामिल होने से सीट पक्की नहीं
शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर कोई स्टूडेंट काउंसिलिंग में शामिल हो जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसका दाखिला पक्का हो गया है। दाखिला पूरी तरह से मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। 60 फीसदी सीटें लड़कों व 40 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए तय की गई हैं।
दो दिन में करनी होगी रिपोर्ट
काउंसिलिंग में सीट अलॉट होने के बाद दो दिन में स्कूल में रिपोर्ट करनी होगा। अगर कोई दो दिन में संबंधित स्कूल में रिपोर्ट नहीं करता है तो समझा जाएगा कि वह उस स्कूल में दाखिला लेना नहीं चाहता है। साथ ही उस सीट को खाली माना जाएगा। उस सीट पर आवेदक का दावा खत्म हो जाएगा।


