Thursday, April 23, 2026

Google search engine
HomeनेशनलLG ने लॉन्च किया AI फीचर वाला दुनिया का सबसे बड़ा OLED...

LG ने लॉन्च किया AI फीचर वाला दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV

NRI SANJH JALANDHAR (16 MAY)

LG ने अपने नए AI टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. ब्रांड के लेटेस्ट टीवी में रियल टाइम अपस्केलिंग फीचर मिलता है. कंपनी ने LG OLED evo Al और LG QNED AI TV को लॉन्च किया है, जो अलग-अलग स्क्रीन साइज में आते हैं। इसमें 43-inch से 93-inch तक का स्क्रीन साइज ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ने दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV लॉन्च किया है. LG ने 93-inch का LG OLED97G4 TV लॉन्च किया है। बिल्ट-इन स्पीकर के साथ आने वाले इन AI TV में बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलती है।

LG ने सभी नए मॉडल्स में AI ThinQ प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया है, जिसके साथ यूजर्स सीधे रिमोट में बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं या फिर अपना पसंदीदा कंटेंट खोज सकते हैं. इसके अलावा LG OLED AI टीवी और QNED AI टीवी Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं, जिससे बेहतर विजुअल्स और साउंड क्वॉलिटी मिलती है. इस टीवी में Apple AirPlay और Google Chromecast बिल्ट-इन हैं, जिससे यूजर्स आसानी से अपने फोन या टैबलेट का कंटेंट टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

नए LG AI टीवी भारत में सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। कीमत की बात करें तो LG OLED evo G4 AI सीरीज की शुरुआत 55 इंच मॉडल के लिए 2,39,990 रुपये से होती है।

इसके अलावा LG OLED97G4 की कीमत 20,49,990 रुपये होगी। ग्राहक 42 इंच स्क्रीन साइज से शुरू होने वाले LG OLED evo C4 AI सीरीज को 1,19,990 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीद पाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments