Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमोहाली पुलिस ने किया दो गैंगस्टर का एनकाउंटर, बाउंसर मनीष हत्याकांड में...

मोहाली पुलिस ने किया दो गैंगस्टर का एनकाउंटर, बाउंसर मनीष हत्याकांड में थे शामिल

मोहाली पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ इलाके में एनकाउंटर कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों बदमाश पिछले दिनों मोहाली के कस्बा खरड़ में हुए बाउंसर मनीष हत्याकांड में शामिल थे। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रम राणा उर्फ हैप्पी निवासी गांव टियूड़ और किरण सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है। इन दोनों के टांग पर गोली लगी है।

पुलिस ने उपचार के लिए इन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया है। मनीष बाउंसर की हत्या लक्की पटियाल ने करवाई थी। 5 साल पहले हुए बाउंसर मीत मर्डर का यह बदला लिया गया था। पंचकूला के गांव सेकेतरी स्थित शिव मंदिर के सामने दिनदहाड़े मीत की हत्या की गई थी।

चंडीगढ़ के एक क्लब में हुए विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई थी। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित एक क्लब में यह विवाद हुआ था। इसमें कुरुक्षेत्र से आए कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था। उनके वहां पर हंगामा करने के बाद मौजूद बाउंसर गगनदीप सिंह से उनका विवाद हो गया था। गगन की मदद करने के लिए वहां पर मीत पहुंचा था। इसी विवाद को लेकर बाउंसर मीत की हत्या की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments