NRI SANJH JALANDHAR (7 MAY)
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वहीं कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कई केंद्रों में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।
फिरोजाबाद के फरिहा में बूथ 137 पर ईवीएम खराब हो गई है। शिकायत के बाद ईवीएम बदली जा रही है। आगरा के बूथ संख्या 75 पर ईवीएम मशीन खराब है। पोलिंग बूथ पर मतदाता एक घंटे से रुके हुए हैं. टेढ़ी बगिया प्राथमिक स्कूल में ईवीएम खराब है।
मैनपुरी के छपट्टी स्कूल मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब है। यहां अभी तक यहां एक वोट नहीं पड़ा है। लाइन में लगे लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। कासगंज के नगर पालिका कासगंज क्षेत्र में ईवीएम खराब हो गई। बूथ संख्या 310 की मशीन शुरू नहीं हुई है।
वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मेरी बहनें मुझे आशीर्वाद देने आई हैं। यही मेरी पूंजी है। वहीं दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बता दें 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान 1300 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला होगा। मध्य प्रदेश की भी 9 सीटों पर वोटिंग जारी है. इसी बीच प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की जनता से मतदान की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के दिन मतदाताओं से खास अपील की। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी.’ तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।


