Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमंत्री के नौकर के घर मिला अब तक 40 करोड़, 9 घंटे...

मंत्री के नौकर के घर मिला अब तक 40 करोड़, 9 घंटे से ED गिन रही है नौकर के घर रखे मंत्री के नोट

NRI SANJH JALANDHAR (6 MAY)

मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी नौ घन्टे से जारी है. इस छापेमारी में आलमगीर आलम के PS के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 40 करोड़ रुपये से अधिक बरामद किए जा चुके हैं.अब भी नोट की गिनती जारी है. नोट गिनने के लिए बैंक से अधिकारियों को बुलाया गया है. साथ ही कैश वैन भी जहांगीर के ठिकाने पर लाई गई है. बताया जा रहा है नोट गिनते गिनते कुछ मशीन भी खराब हो चुकी है. इडी के अधिकारी नोट मिलने के बाद जहांगीर से पूछताछ कर रही है.आखिर पैसा किसका है, इसका श्रोत क्या है.लेकिन उसके पास कोई जवाब नहीं है।

इस मामले में छापेमारी खत्म होने के बाद जहांगीर को ईडी गिरफ्तार कर सकती है.जिसके बाद बरामद दस्तावेज,मोबाइल फ़ोन और नगद के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी. साथ ही जहांगीर के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच कर उसका डेटा रिकवर करने का काम करेगी. बता दे कि ईडी की छापेमारी आलमगीर आलम के PS संजीव लाल ,जहांगीर आलम समेत इनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर चल रही है.सभी जगह कई दस्तावेज बरामद हुए है. वहीं ईडी सूत्रों के मुताबिक कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं इस मामले में आलमगीर आलम ने पल्ला झाड़ लिया है. उनका कहना है कि पैसा किसका है यह जानकारी उन्हें नहीं है. मीडिया से जो जानकारी मिली है वह भी उसी को जान रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments