NRI SANJH Jalandhar (30 APRIL)
कांग्रेस के लिए वोट मांग रही पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर माफी मांगी है। बीते दिन सोशल मीडिया पर अमृता वडिंग की एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांगते हुए कहा की बोर्ड सच्चे पातशाह गुरु नानक देव जी पंजे को जानी चाहिए। क्योंकि पिछले सभी गुरुओं को देख तो उनका हमेशा निशान पंजा ही होता था।
अमृता बडिंग के इस बयान के बाद SGPC ने विरोध किया तो मंगलवार सुबह सोशल पर वीडियो डालकर माफी मांग ली। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका कोई ऐसा मकसद नहीं था और ना ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहती थी। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई है तो उसके लिए माफी मांगती हैं।


