Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलटेकऑफ के वक्त अमित शाह के हेलीकॉप्टर ने खोया कंट्रोल, बाल-बाल बचे,...

टेकऑफ के वक्त अमित शाह के हेलीकॉप्टर ने खोया कंट्रोल, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

NRI SANJH JALANDHAR (29 APRIL)

गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करने बिहार के बेगूसराय आए। लौटते वक्त अमित शाह का हेलीकॉप्टर थोड़ी देर के लिए अनियंत्रित हुआ। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वक्त रहते हेलीकॉप्टर को नियंत्रित किया। इसके चलते अमित शाह बाल-बाल बच गए।

अमित शाह के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट ने जैसे ही हेलीकॉप्टर का टेकऑफ कराया वह हवा में ऊपर उठने की जगह दाहिनी ओर लहराते हुए बढ़ा। हेलीकॉप्टर जमीन छूने वाला था। इससे पहले ही पायलट ने उसे नियंत्रित कर लिया। ऐसा लग रहा था मानों हेलीकॉप्टर को ऊपर उठने के लिए लिफ्ट नहीं मिल रही हो। अमित शाह का हेलीकॉप्टर चंद सेकंड के लिए जमीन के बेहद करीब मंडराया, इसके बाद धीरे-धीरे ऊपर उठा। हेलीकॉप्टर के सफलतापूर्वक उड़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments