50 लाख की फिरौती मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गे गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (20 JULY)

Advertisement
Google search engine

पटियाला पुलिस ने राजपुरा के नामी व्यापारी से 50 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के तीन गुर्गों का काबू किया है। इन आरोपियों से 32 बोर का अवैध पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी देते पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि राजपुरा के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ व अवतार सिंह डीएसपीडी के नेतृत्व में इंस्पैक्टर हैरी बोपाराय इंचार्ज स्पैशल सैल राजपुरा व इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह मुख्य अफसर थाना सिटी राजपुरा की पुलिस पार्टी ने इनको काबू कर फिरौती की कोशिश नाकाम की है। उन्होंने बताया कि राजपुरा के नामी व्यापारी को विदेश में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ द्वारा विभिन्न नंबरों से 50 लाख रूपये की फिरौती के लिए धमकी भरी कॉलस की जा रही थी।

एसएसपी ने बताया कि यह गैंगस्टर मोहाली और पटियाला के क्षेत्र में काफी ज्यादा सक्रिय हैं। जिनके द्वारा बीते समय में सैक्टर- 5 चंडीगढ़ में फिरौती के लिए फायरिंग करवाई गई थी। इससे पहले स्पैशल सैल राजपुरा द्वारा इस गैंग के दो गुर्गे हरजिंदर सिंह लाडी निवासी बनूड और सुभीर उर्फ सुभी निवासी जीरकरपुर जो टारगेट किलिंग की नियत से राजपुरा आए थे, जिनको काबू कर अवैध असले बरामद करवाए गए। उन्होंने बताया कि गोल्डी बराड़ के नजदीकी गोल्डी ढिल्लों पर 10- 10 लाख रुपए का इनाम एनआईए ने घोषित किया है।

Advertisement
Google search engine