Monday, August 31, 2026

Google search engine
Homeनेशनल5 राज्यों में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, मनाया जाएगा दिवाली-सा जश्न

5 राज्यों में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, मनाया जाएगा दिवाली-सा जश्न

NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसे लेकर कई राज्यों ने अपने प्रदेश में सभी स्कूल व सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ये समारोह 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, हर राज्य के साधू-संत में भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में मौके पर सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। वहीं, इसी के दृष्टिगत पूरे प्रदेश सीएम योगी ने छुट्टी का भी ऐलान कर दिया है।

यूपी में सार्वजनिक अवकाश
आदेश के मुताबिक, 22 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों में छुट्टियां रहेंगी। सीएम योगी ने प्रदेश में 22 जनवरी को दिवाली की तरह ही उत्सव मनाने की अपील की है। मध्य प्रदेश, गोवा,छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

वही प्रशासन की तरफ से अधिक जारी किए गए हैं कि शराब और मीट की दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी अगर कोई दुकान खोलना है तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments