NRI SANJH JALANDHAR(19 January)
साइबर ठगों द्वारा लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ सेक्टर 49 से सामने आया है। ठगों द्वारा ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर 11 हजार रुपए की ठगी की गई है।
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर सैक्टर-49 निवासी प्रीतिंदर से 11 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में साइबर सेल ने केस दर्ज कर लिया है। प्रीतिंदर ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर को मोबाइल फोन पर मोटरसाइकिल का ट्रैफिक चालान कटने का मैसेज आया। साथ ही वाहन ट्रांसपोर्ट एप की ओर से भी एक मैसेज आया। अगले ही दिन 5 दिसंबर को मैसेज पर क्लिक किया तो एप नहीं खुला। एक बार फिर क्लिक करने पर फोन में दिक्कत आने लगी। जब उसने ट्रांसपोर्ट विभाग की एप साइट पर मोटरसाइकिल का नंबर डालकर चालान चेक किया तो मोटरसाइकिल का कोई चालान नहीं कटा था।


