Friday, June 5, 2026

Google search engine
HomeCrime1 की हत्या 2 मासूम की जान खतरे में…पति को खोज रही...

1 की हत्या 2 मासूम की जान खतरे में…पति को खोज रही पुलिस

NRI SANJH JALANDHAR (12 April)

हल्द्वानी में बंद कमरे में मृत मिली महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के फरार चल रहे पति के पकड़े जाने के बाद ही महिला की हत्या का राज खुल सकेगा। फरारी के समय वह दोनों मासूम बेटियों को अपने साथ ले गया है, जिनकी जान को भी खतरे की आशंका है। पुलिस मृतका के पति की गिरफ्तारी के लिए यूपी के कई शहरों में दबिश दे रही है। मूल रूप से रुद्रपुर के वार्ड नंबर 14 की सुभाष कॉलोनी के निवासी सौरभ राज की पत्नी अफसाना उर्फ आस्था का शव बुधवार को टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में नीलांचल कॉलोनी फेज 5 स्थित शिवाजी कॉलोनी डहरिया स्थित किराए के कमरे में मिला था।

गुरुवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने महिला का शव उसके पिता शफीक अहमद, भाई शाहिद और जीजा नाजिम के सुपुर्द कर दिया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के शक पुख्ता कर दिया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इधर, फरार चल रहे हत्या आरोपी अफसाना के पति सौरभ राज को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। छानबीन में उसके अक्सर आगरा जाने-आने के सुराग मिले हैं। पुलिस की पांच टीमें यूपी के अलग-अलग शहर में रवाना की गई हैं। इस घटना के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

जिस कमरे में अफसाना उर्फ आस्था का शव मिला, वहां खून भी बिखरा था। फॉरेंसिक टीम ने इसका सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि कमरे में पड़ा खून कहीं हत्यारोपी सौरभ राज का तो नहीं था। जिस हालत में महिला का शव मिला, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना से पहले संघर्ष हुआ हो और उसी में हत्या आरोपी को भी चोट आई हो। वहीं पुलिस ने आरोपी सौरभ राज की बहन से भी पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि बीती आठ अप्रैल को अफसाना का फोन सौरभ की बहन को आया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments