Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटईद पर लाखों लोगों ने शाहरुख खान के घर मन्नत को घेरा

ईद पर लाखों लोगों ने शाहरुख खान के घर मन्नत को घेरा

NRI SANJH JALANDHAR (11 April)

शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर सभी को दी ईद की मुबारक बाद| दिया अपने फैन्स को शुभकामनाए कहा सभी को ईद मुबारक… और मेरे दिन को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। अल्लाह हम सभी को प्यार, खुशी और समृद्धि प्रदान करें। किंग खान के फैन्स हर खास त्योहार पर उन्हें विश करने पहुंच जाते हैं।

ईद के मौके पर भी शाहरुख के घर मन्नत के बाहर फैन्स की भीड़ नजर आई। सभी सड़क की दोनों तरफ खड़े थे कि किंग खान की एक झलक मिल जाए। हालांकि, उन्हें शाहरुख के दीदार नहीं हुए हैं। कुछ लोग मन्नत के गेट पर तो कुछ सामने की तरफ इंतजार में हैं। उनकी ख्वाहिश केवल एक है कि किसी तरह शाहरुख नजर आ जाएं।

संडे या फिर त्योहारों के मौकों पर उनके घर के बाहर फैन्स का हुजूम उमड़ता है। शाहरुख खान अपने घर के बाहर की तरफ बनी एक बालकनी में आकर सभी को विश करते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं। जब उनकी पठान हिट हुई थी तो बधाई देने के फैन्स सीधे घर पहुंच गए थे। शाहरुख ने भी उन्हें निराश नहीं किया और बाहर आकर सभी से मुलाकात की।

इस दौरान भी उन्होंने फैन्स से दिल खोल कर बातें कीं और अपने बिंदास अंदाज में जवाब दिया। एक फैन ने पूछा कि सबसे बड़ी अचीवमेंट क्या है तो किंग खान का जवाब था कि आज तक आपको एंटरटेन कर पा रहा हूं। सबसे बड़ी अचीवमेंट यही है। एक यूजर ने मस्ती करते हुए पूछा, साथ में सिगरेट पीने चलेंगे तो उन्होंने कहा, अपनी बुरी आदतें मैं अकेले ही करता हूं।


हर बड़े त्योहार और अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख अक्सर मन्नत के बाहर आते हैं। ऐसे में इस बार भी माना जा रहा था कि वह घर की बालकनी पर आएंगे। यही वजह थी कि सुबह से मन्नत के बाहर फैन्स की भारी भीड़ जुटी हुई थी। फैन्स बस उन्हें एक बार देखना चाहते थे।

शाहरुख इस मौके पर कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक डेनिम पहना है। साथ ही सनग्लासेस लगाए दिखे। अबराम भी थोड़ी देर के लिए बालकनी पर आए। अबराम ने ईद पर सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना था। मन्नत के बाहर इतनी भीड़ जुटी थी कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments