NRI SANJH JALANDHAR (8 April)
बैजनाथ के पास बीड बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करने के दौरान Air force से रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी की पैराग्लाइडिंग के दौरान मौत हो गई।विंग कमांडर आशुतोष चंदेरा की पत्नी रितु चोपड़ा नोएडा के गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली थीं। जानकारी मिली है कि 6 साल से लगातार विंग कमांडर और उनकी पत्नी पैराग्लाइडिंग करने के लिए बैजनाथ आते थे।
घटना रविवार शाम की है जब रितु चोपड़ा ने अकेले ही पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी तो तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी पर गिर गई। विंग कमांडर आशुतोष चंदेरा ने अपनी पत्नी रितु को गिरते हुए देखा। क्योंकि वह खुद भी पैराग्लाइडिंग कर रहे थे।
जब रितु चोपड़ा पहाड़ी पर गिरी तो तुरंत धर्मशाला पुलिस और सेना के अधिकारियों के साथ संपर्क किया गया। जिन्होंने हेलीकॉप्टर से नोएडा में रितु को अस्पताल पहुंचाया। बता दे की स्थानीय प्रशासन की तरफ से अकेले पैराग्लाइडिंग करने पर रोक लगाई हुई है। उसके बावजूद पैराग्लाइडिंग कंपनियों द्वारा वहां पहुंचने वाले पर्यटकों को अकेले हवा में उड़ने की परमिशन दे देते हैं।
।


