Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस की तरफ से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लड़ सकते...

कांग्रेस की तरफ से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लड़ सकते है लोक सभा चुनाव

NRI SANJH JALANDHAR (4 April)

मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को कांग्रेस बठिंडा से चुनावी मैदान में उतारना चाहती है। बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। वे कांग्रेस हाईकमान के संपर्क में हैं। इस बारे में खुद बलकौर सिंह चर्चा करते हुए भी नजर आए थे।

बेटे को इंसाफ दिलाने को लेकर तकरीबन दो महीने पहले ही सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में आने की बात कही थी। जानकारी के अनुसार अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं।

उन्होंने हवेली में मूसेवाला के फैंस को संबोधित करते हुए कहा था- “अगर हम राजनीति में आ गए तो फिर कहेंगे कि सिद्धू मूसेवाला के पिता राजनीति करते हैं। मगर राजनीति करने वाले और आम व्यक्ति में यही फर्क है कि मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को बम से उड़ा दिया गया था और मेरे बेटे का AK-47 से कत्ल कर दिया गया। वही जल्द ही कांग्रेस बलकौर सिंह के नाम की घोषणा कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments