NRI SANJH JALANDHAR (31 March)
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के आप पार्टी छोड़ भाजपा में जाने के बाद जालंधर के 12 पार्षद भाजपा ज्वाइन करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। जल्द ही भाजपा इनकी लिस्ट जारी कर सकती है कि कौन सा पार्षद पार्टी में आया है और उसे क्या जिम्मेदारी दी जा सकती है। जालंधर की राजनीति में इस समय पूरी तरह से उथल पूथल मची हुई है। यहां तक की वोटरों को भी पता नहीं चल रहा है कि उनकी पार्टी का नेता किस करवट बैठने जा रहा है और कौन सी पार्टी ज्वाइन करने जा रहा है।
रिंकू और शीतल के पार्टी छोड़ने के बाद काफी विरोध हुआ है। लेकिन फिर से माहौल शांत होता जा रहा है और लोक सभा चुनावों को लेकर प्रचार और प्रसार दोनो ही तेज होते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आज जो पार्षद अपनी पार्टियों को छोड भाजपा में जाने वाले हैं। उससे चुनावों के समीकरण बदल सकते हैं।


