NRI SANJH JALANDHAR (28 March)
आप वर्करों व नेताओं की तरफ से बीते दिन बुधवार को आप पार्टी के एमपी रह चुके सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी छोड़ने को लेकर प्रदर्शन किया था। जिसको लेकर एडीसीपी आदित्य ने सभी को चेतावनी भी दी। क्योंकि आप वर्कर सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे। जिसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा मौके पर वीडियो ग्राफी भी करवाई गई। जिसके आधार पर थाना-5 में धारा 283,427,3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में 20 अज्ञात आप वर्करों पर कारवाई हुई है। बता दें कि सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल ने आप का दामन छोड़ बीजेपी का कमल पकड़ लिया है। इस बात को लेकर आप नेताओं और पार्टी वर्करों में काफी रोष व्याप्त हो गया।


