Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सपंजाब कांग्रेस के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हुए बीजेपी में...

पंजाब कांग्रेस के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हुए बीजेपी में शामिल

NRI SANJH JALANDHAR (26 MARCH)

कांग्रेस के लुधियाना से मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। भाजपा इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है और उनके नेताओं का मानना है कि शिरोमणि अकाली दल से अलग होने के बाद जिन सीटों पर पार्टी की पैठ नहीं थी, अब उन सीटों पर भी पार्टी जोरदार लड़ाई देगी।

रवनीत बिट्टू कांग्रेस का पंजाब में बड़ा चेहरा थे। वह तीन बार सांसद रह चुके हैं और 2024 में अगर उन्हें भाजपा की ओर से टिकट मिलती है तो वह चौथी बार हाथ आजमाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जिनकी आतंकवाद को खत्म की लड़ाई में जान गई, रवनीत बिट्टू उनके पोते हैं।

बिट्टू इस समय लोकसभा में पार्टी के उपनेता भी रहे हैं। तीन खेती कानूनों को लेकर जो आंदोलन चला, वह उसको लेकर लोकसभा में काफी विरोध करते रहे हैं और उस पर हुई बहस में हिस्सा भी लेते रहे हैं लेकिन आंदोलन के दौरान ही जब गर्मदलीय लोग आंदोलन पर भारी पड़ते नजर आए तो उन्होंने उनके खिलाफ भी बयान दागे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments