Friday, June 5, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद नवीन जिंदल

कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद नवीन जिंदल

NRI SANJH JALANDHAR (24 MARCH)

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगने वाला है. कांग्रेस के नेता नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल हो गए।

कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और देश के बड़े उद्योगपति नवीन जिंदल के आज रात बीजेपी में शामिल हो गए. बता दें कि कुछ दिन पहले से ही हरियाणा की राजनीति में यह अटकलें लग रही थी कि कांग्रेस के पूर्व सांसद बीजेपी का दामन थामेंगे और अब पार्टी सूत्रों के अनुसार नवीन जिंदल होली के पर्व के पहले बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें बीजेपी से कुरुक्षेत्र लोकसभा से टिकट मिलने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। जिंदल ने आज ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
कुछ दिन पहले ही जिंदल समूह और सावित्री जिंदल द्वारा अखबारों में दिए गए विज्ञापनों के बाद अटकलें तेज हो गई थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि जिंदल परिवार का ट्रस्ट हिसार में महाराज अग्रसेन मेडिकल इंस्टीट्यूट की देखरेख करता है, जिसने हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत में शीर्ष सम्मान अर्जित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments