NRI SANJH JALANDHAR (24 MARCH)
पूर्वी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग पढ़ाने वाली टीचर के भाई ने एक चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची को फिलहाल गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक युवती कोचिंग पढ़ाती है, जहां पास ही रहने वाली चार साल की मासूम कोचिंग पढ़ने जाया करती है। बताया जा रहा है कि जब कोचिंग पढ़ाने वाली टीचर मौजूद नहीं थी और मासूम बच्ची कोचिंग पढ़ने के लिए गई तो उसके भाई ने उसे कोचिंग पढ़ाने के बहाने से बैठा लिया।इस दौरान उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।


