Thursday, October 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में मौसम बदला,रुक-रुक कर हो रही बारिश....

पंजाब में मौसम बदला,रुक-रुक कर हो रही बारिश….

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तरनतारन के एक हिस्से में पूरी रात ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज (15 अक्टूबर) पंजाब में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान गरज, बिजली और ओलावृष्टि की भी उम्मीद है।हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्मीद है, कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झंझावात आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में बारिश का असर व्यापक होने की उम्मीद है। 16 अक्टूबर से मौसमी गतिविधि कमजोर हो सकती है।

सूबे के तापमान में बुधवार को थोड़ा बदलाव दर्ज किया गया। मौसम विभाग की 14 अक्टूबर की जानकारी के अनुसार, लुधियाना में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रोपड़ के लिए अधिकतम तापमान 15 अक्टूबर को 29.6 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments