दशहरा, दीवाली और फिर छठ… एक के बाद एक कई सारे बड़े त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर रखा है. रिटेल स्तर पर प्याज की कीमत अभी 52.99 रुपये प्रति किलो के आसपास है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी है।
थोक कीमतों में भी साल-दर-साल 123% की बढ़ोतरी हुई हैमामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में प्याज की कीमतें कम हो सकती हैं क्योंकि नई खरीफ फसल की सप्लाई बढ़ने और पुरानी फसल का स्टॉक पहले से ही मौजूद होने से सप्लाई बढ़ेगी।
ऐसे में खुदरा कीमतों में कमी आने की उम्मीद हैइससे त्योहारों के मौसम से पहले लोगों को राहत मिल सकती है. आमतौर पर खरीफ की फसलें सितंबर के अंत से लेकर नवंबर तक मंडियों और फिर यहां से बाजारों में आना शुरू हो जाती हैकारोबारियों को उम्मीद है कि महाराष्ट्र और प्याज उगाने वाले अन्य राज्यों से सप्लाई बढ़ने से नवंबर तक उपलब्धता बेहतर होगी।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस एक्सपोर्टर एसोसिएशन के विकास सिंह ने कहा, “कई बाजारों में खरीफ की फसल आनी शुरू हो गई है.”उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के पास नवंबर के तीसरे हफ्ते तक मांग
पूरी करने के लिए पुरानी फसल का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है. कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से सप्लाई नवंबर के अंत तक जारी रहने की उम्मीद है, जबकि महाराष्ट्र की शुरुआती खरीफ फसल अक्टूबर के अंत तक थोड़ी मात्रा में आनी शुरू हो सकती है।


