Tuesday, October 13, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ़ FIR की दर्ज

दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ़ FIR की दर्ज

दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन और कथित तौर पर धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. कमेटी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी के विधायकों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 11 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस के नाम शिकायत दी गई थी. यह शिकायत संसद मार्ग थाने में दी गई थी. कमेटी ने अपनी शिकायत में गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करने और उसके बाद भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया था. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

कमेटी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ कार्यकर्ता और समर्थक कथित तौर पर गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए और वहां राजनीतिक विरोध प्रदर्शन किया. शिकायत के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक नारे लगाए गए, जिससे गुरुद्वारे का धार्मिक माहौल प्रभावित हुआ।

कमेटी का कहना है कि गुरुद्वारा एक पवित्र धार्मिक स्थल है और इसका इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए. शिकायत में यह भी कहा गया कि गुरुद्वारा प्रबंधन और सेवादारों ने स्थिति को शांत रखने और परिसर की मर्यादा बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप कियादिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपनी शिकायत के साथ कुछ वीडियो भी पुलिस को देने की बात कही है।

कमेटी ने मांग की है कि इन वीडियो के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जाए.इसके अलावा, यह भी पता लगाया जाए कि प्रदर्शनकारियों को गुरुद्वारे में किसने बुलाया और किसके निर्देश पर यह गतिविधि की गई. कमेटी ने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments