Wednesday, October 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाब6000 करोड़ के ड्रग केस में बिक्रम सिंह मजीठिय SIT के सामने...

6000 करोड़ के ड्रग केस में बिक्रम सिंह मजीठिय SIT के सामने नहीं हुए पेश

पंजाब के चर्चित 6000 करोड़ रुपये के ड्रग केस में पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज SIT के सामने पेश नहीं हुए। असल में, सोमवार सुबह मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर पटियाला पुलिस लाइन्स में SIT के सामने पहुंचे थे। हालांकि मजीठिया को 5 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन भेजा गया था,

लेकिन उनकी तरफ से सिर्फ उनके वकील ही पहुंचे।यह भी बताया जा रहा है कि इस केस का मुख्य आरोपी जगदीश भोला भी SIT के सामने पेश नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि SIT दोनों से आमने-सामने पूछताछ करने की तैयारी में थी।गौरतलब है कि साल 2013 में पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर 6000 करोड़ रुपये के सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।

जांच के दौरान पता चला था कि ड्रग्स के अलावा हथियार और विदेशी करेंसी भी बरामद हुई थी। इस केस में पूर्व इंटरनेशनल रेसलर और पंजाब पुलिस के पूर्व DSP जगदीश भोला को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान भोला द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद यह मामला पंजाब की राजनीति में गरमा गया। अब दोनों से SIT पूछताछ करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments