अक्तूबर के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।एमसीएक्स पर आज 1 अक्तूबर को सोना 919 रुपये बढ़कर 1,49,955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी की कीमतों में भी 2,379 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद एक किलोग्राम चांदी 2,26,085 रुपये पर बिक रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


