Tuesday, September 29, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में हाल में सामने आए रेप मामलों में...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में हाल में सामने आए रेप मामलों में स्वतः संज्ञान लिया

दिल्ली-NCR में हाल में सामने आए रेप के मामलों और दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से यौन उत्पीड़न की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है।कोर्ट ने कहा कि इन घटनाओं से 2012 के निर्भया मामले की दर्दनाक यादें ताजा होती है।उन्होंने कहा, ”यह घटनाएं कानून लागू करने वाली एजेंसियों की विफलता को उजागर करती है

पार्क और बस जैसे सार्वजनिक स्थान खराब रोशनी, निगरानी की कमी और जरूरी सुविधाओं के अभाव में जोखिम वाली जगह नहीं बन सकते. ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करना जरूरी है.”जस्टिस जे बी पारडीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले में स्वतः संज्ञान केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि 22 सितंबर को दिल्ली के साउथ-ईस्ट जिले में नाबालिग से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया था. पीड़िता के मुताबिक, वह अपने 17 वर्षीय पुरुष मित्र के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन के लिए गई थी।

इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क के गेट नंबर-7 से पार्क में गए थे. आरोप है कि तीन आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को रोका और पीड़िता को उसके दोस्त से अलग कर दिया. आरोपियों ने पीड़िता को पार्क के सुनसान हिस्से में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments