Friday, September 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला , श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जालंधर प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला , श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जालंधर में प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला शुक्रवार रिवायती परंपरा के अनुसार शुरू हो गया है। मेले के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हजारों की संख्या में लोग शुक्रवार को ही माथा टेकने मंदिर पहुंच गए।श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों को मेले की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

साथ ही, मंदिर की तरफ जाने वाले मुख्य रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। वहीं, मंदिर के नजदीकी रेलवे फाटक भी मेले के दिनों में बंद रहेंगे ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।सोढल मेले का संबंध सिद्ध बाबा सोढल से है, जिन्हें जालंधर का बालक रूप में अवतार माना जाता है।

मान्यता है कि बाबा सोढल का जन्म लगभग 700 साल पहले हुआ था। बचपन से ही उनमें अलौकिक शक्तियां थीं। कहा जाता है कि उनका निधन इसी स्थान पर हुआ और तभी से यहां हर साल भादों महीने में भव्य मेला लगता है।श्रद्धालु मानते हैं कि बाबा सोढल की कृपा से बच्चों की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि इस मेले में न सिर्फ पंजाब बल्कि देशभर से श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments