फिरोज़पुर में कई स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्कूलों में पहुँचकर छानबीन गंभीरता से की। इन स्कूलों में स्कूल ऑफ एमिनेंस, सरकारी बॉयज़ स्कूल और अन्य कई प्रमुख स्कूल शामिल हैं।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.पी. ऑपरेशन दलबीर सिंह ने बताया कि सभी संबंधित स्कूलों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के लिए पुलिस की विशेष टीमें और साइबर सेल जाँच में जुटे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल भेजने वाले तक जल्द से जल्द पहुँचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।


