Wednesday, September 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबएशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से भारतीय क्रिकेट टीम भी...

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से भारतीय क्रिकेट टीम भी जाएगी

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है, जिनमें भाग लेने भारतीय क्रिकेट टीम भी जाएगी. आमतौर पर टीम इंडिया जब किसी टूर या इवेंट में भाग लेने जाती है तब उसके 5-स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाती है. एशियाई खेलों का आयोजन जापान में होगा. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि एशियन गेम्स के आयोजक जैसी व्यवस्था करेंगे,

भारतीय खिलाड़ियों को वही स्वीकार करना होगा भारतीय दल की सेंड-ऑफ सेरेमनी के मौके पपर राजीव शुक्ला ने कहा, “आयोजक जो कुछ भी उपलब्ध करवा रहे हैं, खिलाड़ी वहीं रहेंगे. हमने भी नजर बनाई हुई है कि वहां भारतीय खिलाड़ियों को कैसी व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे हमारे खिलाड़ियों को कोई परेशानी ना हो. वे निश्चित रूप से 5-स्टार होटल तो नहीं हैं,

लेकिन रहने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है.”एशियन गेम्स में महिला टीमों के क्रिकेट मैच 17 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे, जो 22 सितंबर तक खेले जाएंगे. वहीं पुरुष टीम 24 सितंबर-3 अक्टूबर तक एक्शन में दिखेंगी. भारतीय महिला टीम का क्वार्टरफाइनल मुकाबला 18 सितंबर को जापान के साथ होगा. वहीं मेंस टीम इंडिया 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments