Thursday, September 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण मामले पर विवाद जारी, आरोपियों के...

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण मामले पर विवाद जारी, आरोपियों के खिलाफ FIR ना होने पर कांग्रेस नाराज

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण के मामले को लेकर विवाद अबतक जारी है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद खरगे ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर नाराजगी जाहिर की है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (3 सितंबर) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा को पत्र लिखकर हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कराए गए शुद्धिकरण के मामले में उनके आश्वासन की मैंने याद दिलाई है और उनसे अपील की है कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि 24 दिन बीत जाने के बाद भी इस घृणित घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के विरुद्ध FIR तक दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि मैंने पत्र में स्पष्ट कहा है कि यह मुद्दा निजी तौर पर मेरे या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से परे व्यापक तौर पर करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है,

जो इस क्रूर वास्तविकता से रोज रूबरू होते रहते हैं. ऐसे गलत लोगों को सबक देना जरूरी है.”कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जेपी नड्डा को लिखे लेटर में कहा कि मेरी मांग स्पष्ट है इन तथ्यों और राज्य सभा सदन में दिए गए आश्वासन के मद्देनजर आप मुख्यमंत्री उत्तराखंड को निर्देशित करते हुए सुनिश्चित करें कि रामलीला मैदान पर हुए शुद्धिकरण की इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों और संगठनों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments