एक बार फिर आज यानी 3 सितंबर को गोल्ड और सिल्वर के दाम में कटौती हुई है. इन दोनों के ही भाव में बड़ा बदलाव आया है, जो आम आदमी के लिए खुशी की बात है. श्विक बाजार में कमजोरी के रुख के कारण राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार छठे सत्र में गिरावट जारी रही है. सोना आज 2100 रुपए टूटकर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से सीधा 2100 रुपए टूटकर लगभग तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गई है.बता दें कि पिछले छह कारोबारी सत्रों में सोने में 11,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. 25 अगस्त को इसकी कीमत 1,67,100 रुपए थी
सोना आखिरी बार 14 अगस्त को इतना सस्ता देखा गया था, जब इसकी कीमत 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है. आज चांदी सीधा 5,000 रुपए टूटकर 2,35,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. पिछले सत्र में चांदी 2,40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.


