पंजाब के 3 लाख से ज़्यादा सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से ज़्यादा पेंशनभोगी अपनी कई लंबित मांगों को लेकर 27 अगस्त को पूरे राज्य में एक दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं।’साझा मुलाज़िम मंच पंजाब और UT’ के बैनर तले हो रही इस हड़ताल के कारण पंजाब सिविल सचिवालय से लेकर स्कूलों, पटवारखानों, अस्पतालों की OPD और पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक, सभी सरकारी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित होंगी।
संगठन के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैहरा ने साफ़ किया कि यह कदम “पंजाब बंद” का आह्वान नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की एक आम हड़ताल है। इसमें न तो सड़कें जाम की जाएंगी और न ही निजी संस्थानों, दुकानों या आम जनता की आवाजाही पर कोई रोक लगाई जाएगी, ताकि लोगों को ज़्यादा परेशानी न हो।27 अगस्त को सड़कों पर जाम नहीं लगेगा और न ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कोई रोक होगी।
बाज़ार, दुकानें और सभी निजी संस्थान हमेशा की तरह खुलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे और काम नहीं करेंगे।उन्होंने बताया कि यूनियन ने चुनाव आयोग को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है कि
SIR ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। उन पर काम करने के लिए कोई दबाव नहीं डाला जाएगा।सरकारी कर्मचारी लोगों को किसी भी तरह से परेशान नहीं करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे 27 अगस्त को अपने काम के लिए सरकारी दफ़्तरों में न आएं। उस दिन दफ़्तर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होगा।


