Tuesday, August 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबखरड़ हेडमास्टर की हत्या मामले में आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ़्तार

खरड़ हेडमास्टर की हत्या मामले में आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ़्तार

पंजाब पुलिस ने मोहाली के खरड़ में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया है। खरड़ पुलिस ने आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया है। आरोपी सरताज को गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस उसे पंजाब ले आई है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पता चला था कि वह कनाडा भाग गया है, जिसके बाद आरोपी के ख़िलाफ़ लुक आउट नोटिस (LOC) जारी किया गया था।

LOC के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सरताज को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद खरड़ पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुँची और शनिवार सुबह करीब 3 बजे उसे गिरफ़्तार कर लिया।खरड़ पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शुरुआती पूछताछ में सरताज ने दावा किया कि गुरसेवक सिंह उसकी पत्नी को परेशान करता था।

वह गुरसेवक सिंह को यह समझाने गया था। विवाद बढ़ने पर हुई झड़प में गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालाँकि, आरोपी ने हत्या की मंशा से इनकार किया है।5 अगस्त को सनी एन्क्लेव में गुरसेवक सिंह पर धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। 8 अगस्त को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।अब पुलिस रिमांड के दौरान हत्या की पूरी घटना, इसकी वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments