भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में जारी तनाव के बीच भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा यादगार हो. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच बेहतर संबंधों और संवाद का फायदा आखिरकार दोनों देशों की जनता और कारोबार को मिलेगातारिक रहमान की 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत यात्रा प्रस्तावित है. हालांकि, बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में फिर तनाव बढ़ने के बीच इस यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.ढाका में मंगलवार को भारतीय उच्चायोग की ओर से बांग्लादेश के प्रमुख कारोबारी नेताओं और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के लिए आयोजित स्वागत समारोह में दिनेश त्रिवेदी ने यह बात कही. समाचार पोर्टल tbsnews.net के मुताबिक, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि दोनों नेताओं को मुलाकात करनी चाहिए और तारिक रहमान को भारत आने पर उचित सम्मान दिया जाएगातारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा ऐसे समय महत्वपूर्ण हो गई है, जब 5 अगस्त को शेख हसीना ने नई दिल्ली से वर्चुअल मीडिया बातचीत की थी. इसके बाद बांग्लादेश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. ढाका का कहना था कि इस कार्यक्रम से वहां के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे भारत-बांग्लादेश संबंध सुधारने की कोशिशों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि शेख हसीना से जुड़े इस मीडिया कार्यक्रम में उसकी कोई भूमिका नहीं थी. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि कार्यक्रम में बांग्लादेश सरकार के बारे में कही गई किसी भी बात का वह समर्थन नहीं करता.


