Friday, October 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में व्यक्ति ने पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या की

जालंधर में व्यक्ति ने पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या की

जालंधर में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ अवतार नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना अवतार नगर की गली नंबर-7 में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जाँच शुरू की। हत्या की वजह घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुँच गई है और शवों को अपने कब्ज़े में लेकर मामले की जांच कर रही है।हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, जब परिवार के चार बच्चे स्कूल से लौटे, तो उन्हें घर पर हुई इस घटना के बारे में पता चला। इस मामले में मीडिया से बात करते हुए ADCP सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि आरोपी को खोजने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि सुबह घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ये हत्याएँ की गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments