Wednesday, August 12, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में बदला मौसम , कुछ जगह धूप कहीं बादल !

पंजाब में बदला मौसम , कुछ जगह धूप कहीं बादल !

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। मंगलवार को कई ज़िलों में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को पठानकोट में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।राज्य के अन्य हिस्सों में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बठिंडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में यह 29.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, इस इलाके में मॉनसून ट्रफ सक्रिय है, जिसके कारण पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बारिश हो रही है।

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र नमी वाली हवाओं को पंजाब की ओर ला रहा है, जिससे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बौछारें पड़ रही हैं।दक्षिण-पूर्व हिमाचल प्रदेश के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) कमजोर पड़ गया है, जिससे उसका असर कम हो गया है। हालांकि, मॉनसून ट्रफ और कम दबाव का क्षेत्र पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments