Friday, August 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसुखबीर सिंह बादल ने पीएम मोदी से क्यों की मुलाकात ?

सुखबीर सिंह बादल ने पीएम मोदी से क्यों की मुलाकात ?

पंजाब में सियासी सरगर्मी के बीच अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार (7 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस बैठक के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी-अकाली दल गठबंधन की संभावना तलाश रही है.सुखबीर सिंह बादल ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई है।

इसके साथ साथ राज्य की सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर भी बात रखी है. बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस लगातार पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरती रही हैपीएम मोदी से बादल की मुलाकात पर राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, ”ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे. तो क्या चन्दा चोर पार्टी और बेअदबी पार्टी का गठबंधन हो रहा है?”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments