पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज (7 अगस्त) पंजाब के ज़्यादातर ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा और एक-दो जगहों पर बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है।बारिश के कारण राज्य का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया है, जिससे यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम हो गया है।
श्री आनंदपुर साहिब में सबसे ज़्यादा तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मॉनसून सीज़न के दौरान अब तक पंजाब में सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है।चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार, मॉनसून ट्रफ अभी फिरोजपुर से होकर गुज़र रहा है,
जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) भी सक्रिय है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के असर से अगले सात दिनों तक पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव होते रहेंगे।इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान नियंत्रण में रहेगा और उमस से राहत मिलेगी।


