Thursday, August 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में बदला मौसम का मिजाज़ , बारिश का अलर्ट

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज़ , बारिश का अलर्ट

पंजाब में मौसम का मिजाज़ बदला हुआ लग रहा है। मौसम विभाग ने 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के लिए 6 अगस्त तक ‘येलो अलर्ट’ जारी रखा है, जिसमें भारी बारिश का अनुमान है।

अनुमान है कि रूपनगर और मोहाली के ज़्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि अलर्ट वाले अन्य ज़िलों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, हालांकि वहां कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बारिश और खराब मौसम को देखते हुए, मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बेवजह यात्रा न करें, जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतें और विभाग की ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम के हालात को ध्यान में रखकर ही खेती का काम करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments