खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले के गवाह वरिंदर सिंह उर्फ मावी पर गोलीबारी की खबर है। बताया जा रहा है कि यह घटना रूपनगर जिले के मोरिंडा के पास रसूलपुर गांव के नजदीक हुई। घटना के बाद मोरिंडा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने वरिंदर सिंह मावी को दो सुरक्षाकर्मी और एक सरकारी गाड़ी मुहैया कराई है।
हालांकि, घटना के समय दोनों सुरक्षाकर्मी उनके साथ मौजूद नहीं थे। इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।मोरिंडा पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला रोड रेज (सड़क पर झगड़े) से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने इस संबंध में समरोली गांव के निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।FIR में यह भी कहा गया है कि उनके दोस्त हरजिंदर सिंह, जो हमले के दौरान वरिंदर सिंह के साथ मौजूद थे, के अपहरण की भी कोशिश की गई। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि असली वजहों का पता चल सके।


