Wednesday, August 5, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट"गजनी" और "लगान" फ़िल्म में दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले प्रदीप...

“गजनी” और “लगान” फ़िल्म में दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत का निधन

बॉलीवुड से दुखद खबर आई है। आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों “गजनी” और “लगान” में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फ़िल्म इंडस्ट्री और फ़ैन्स दोनों ही गहरे सदमे में हैं। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है।

कई फ़िल्म स्टार्स ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।प्रदीप रावत न सिर्फ़ हिंदी फ़िल्मों में, बल्कि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फ़िल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार नेगेटिव रोल निभाए और स्क्रीन पर अपनी एक अलग पहचान बनाई।आमिर खान की ‘गजनी’ में उनके रोल को दर्शक आज भी याद करते हैं। ‘लगान’ में भी अपनी एक्टिंग से उन्होंने गहरी छाप छोड़ी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments