Monday, August 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू,10 अगस्त तक चलेगा सेशन

पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू,10 अगस्त तक चलेगा सेशन

पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 10 अगस्त तक चलेगा और मौजूदा भगवंत मान सरकार का आखिरी मानसून सत्र है। सत्र की शुरुआत में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर पंजाब विधानसभा ने NEET परीक्षा पेपर लीक और उससे हुए तनाव के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह अपना सिस्टम मजबूत करे ताकि पेपर लीक न हो। उन्होंने कहा कि बच्चों की जानें गई हैं। इसके बाद कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।पहले दिन, सरकार पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन विधेयक, 2026 भी पेश कर सकती है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेसी विधायक सख्त रुख अपना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments