Wednesday, July 8, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग -बिग बैश लीग (BBL) होगी भारत में

ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग -बिग बैश लीग (BBL) होगी भारत में

ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग यानी बिग बैश लीग (BBL) के आगामी सीजन का पहला मैच कथित तौर पर भारत की सरजमीं पर खेला जाएगा, जिसका एलान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर करेंगे।बता दें कि पीएम मोदी इन दिनों 3 देशों के दौरे पर हैं, जिसमें उनका दूसरा देश ऑस्ट्रेलिया होगा।ऑस्ट्रेलिया दौर पर वह भारत में होने वाले पहले बिग बैश लीग मैच का एलान करेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार टॉम मॉरिस (Tom Morris) ने एलान को लेकर जानकारी शेयर की. इससे पहले भी मॉरिस इससे जुड़ी जानकारी दे चुके हैं. इस बार उन्होंने बताया कि मैच का एलान किस दिन होगा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज मेलबर्न में शुक्रवार (10 जुलाई) को मैच का एलान करेंगे. मैच रेनेगेड्स बनाम स्कॉर्चर्स के बीच 12 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा. फिलहाल इस बारे में बीबीएल की तरफ से आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments