रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज कैंट स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में शामिल होने और तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और भाजपा लीडरशिप ने स्टेशन पर फूलों से उनका स्वागत किया। यहां बता दें कि 98.89 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने वाले कैंट स्टेशन का निर्माण इस समय अंतिम चरण में है।इस मौके पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि रेलवे उद्घाटन की तैयारी कर रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
देश के प्रधानमंत्री को हर देश अवॉर्ड देकर सम्मानित कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा लीडरशिप कुछ दिनों के लिए यहां रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी और प्रशासन 17 तारीख तक पंजाब के लिए तैयारियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स में कई कमियां रह जाती हैं और उनकी कोशिशें हैं कि कमियों को दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले 100 सालों में 1,500 रेलवे स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन को भी 100 साल हो गए हैं।रवनीत बिट्टू ने कहा कि 17 तारीख तक पूरे होने वाले सभी रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बिट्टू ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी जालंधर का दौरा करेंगे और स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तारीख बदल सकती है और वह तारीख को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।


