क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आज एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. पुर्तगाल ने आज राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अगले चरण (राउंड ऑफ 16) में प्रवेश किया. इस मैच से पहले कैटिया एवेरो ने अपने भाई रोनाल्डो के रिटायरमेंट की हिंट देकर सनसनी मचा दी।
मैच के बाद रोनाल्डो ने खुद इस पर जवाब दिया।हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद इस खबर को गलत बताया और कहा कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेंगे और अभी इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे. क्रोएशिया के खिलाफ हुए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा, “अभी ये बात जरुरी नहीं है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मेरे पास बहुत समय होगा इस बारे में सोचने के लिए. अपने परिवार से बात करके मैं कोई फैसला लूंगा.”


