आज अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. 17 जून को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले कुछ दिनों में वैसे तो जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी, जिसके बाद निवेशकों और खरीदारों की नजर ताजा रेट पर बनी हुई है. यहां से आप शहर अनुसार, सोने- चांदी का हाल समझ सकते है।
बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.55 लाख से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है. वहीं 22 कैरेट सोना 1.40 लाख से 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
चांदी की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. देश के कई बाजारों में चांदी 2.50 लाख रुपये से 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है. पिछले सप्ताह चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिला था


