भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, बंगाल, अरुणाचल, असम, मेघालय, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर समेत देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर 50-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट और पूर्वी भारत में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगाIMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिक हिस्सों में पहुंच सकता है।
इसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. इसी के मद्देनजर मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में 19 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 15 से 17 जून के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज सोमवार (15 जून) को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।


