फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच आज रात साढ़े 12 बजे से शुरू होगा, जो मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच है. इससे पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी चल रही है, जिसमें शकीरा भी परफॉर्म करने वाली हैं. इतिहास में पहली बार हो रहा है कि फुटबॉल वर्ल्ड कप की 3 ओपनिंग सेरेमनी हो रही है, क्योंकि पहली ही बार 3 देश मिलकर संयुक्त मेजबानी कर रहे है।
इसमें नोरा फतेही भी परफॉर्म करने वाली हैंफीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से यूएसए, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं. तीनों देशों में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा. पहला मैच मैक्सिको में है, इसलिए पहली सेरेमनी यहीं पर हो रही है।मैक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच भारतीय समयनुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा. इससे 1 घंटे पहले 11:30 बजे ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होने का समय है।
ये सेरेमनी मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में है, जिसमें शकीरा, बर्ना बॉय, माना और जे बाल्विन परफॉर्म करेंगे.दूसरी ओपनिंग सेरेमनी टोरंटो के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में होगी, ये 12 जून को रात 11 बजे से शुरू होगी. इसमें मुख्य कलाकार नोरा फतेही, माइकल बुबले, एलिसिया कारा हैं,
जो परफॉर्म करेंगेफीफा वर्ल्ड कप 2026 की तीसरी और आखिरी ओपनिंग सेरेमनी लॉस एंजिल्स स्थित सोफी स्टेडियम में होगी, ये अमेरिका के पहले मैच से 90 मिनट पहले शुरू होगी. यूएसए का पहला मैच पैराग्वे के साथ भारतीय समयनुसार शनिवार सुबह 6:30 बजे से है, ओपनिंग सेरेमनी सुबह 5 बजे से शुरू होगी. इसमें केटी पेरी, अनिटा और टाईला परफॉर्म करेंगी।


