अमृतपाल सिंह अभी असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आज एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई असम जेल में ही होगी।नैशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत अमृतपाल की हिरासत 22 अप्रैल को खत्म हो रही है और पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया है।
सरकार ने कोर्ट से अपील की थी कि NSA खत्म होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। उन्हें पंजाब लाने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज है। सरकार ने बीते दिनी हाई कोर्ट में यह भी साफ किया कि NSA रद्द होने के बावजूद उनके खिलाफ दूसरे मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और सभी मामलों में ट्रायल चलते रहेंगे।


