आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज देश और दुनियाभर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और वीकडेज में भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी-लंबी कतारे लगी है। इस फिल्म ने हफ्ते भर में ही वर्ल्ड़वाइड बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मील का पत्थर पार कर इतिहास रच दिया है और यह ऐसा करने वाल पुष्पा 2 के बाद दूसरी इंडियन फिल्म बन गई है।
धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ का भारी भरकम आंकड़ा पार कर लिया है, और इसी के साथ ये पुष्पा 2: द रूल के साथ दुनिया भर में हजार करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज़ भारतीय फिल्म बन गई है।रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन दोनों स्टारर फिल्मों को यह कामयाबी हासिल करने में ठीक सात दिन लगे है।
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने कंटारा चैप्टर 1, एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है और अब तक की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसका अगला टारगेट कल्कि 2898 AD है, जिसने दुनिया भर में अपने लाइफटाइम रन में 1,042.25 करोड़ कमाए थे।


