आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी हो गयी है। उन्हें पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (अमृतसर) के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ़ FIR दर्ज हुई है (21 मार्च की रात को अमृतसर की रणजीत एवेन्यू थाना में)।
आरोपी लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और निजी सहायक दिलबाग सिंह पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत केस दर्ज किया गया है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर का इस्तीफा ले लिया था।


